Dakhal News
उमंग सिंघार पर पत्नी ने दर्ज कराया दुष्कर्म का मामला, अप्राकृतिक कृत्य का आरोप ,विधायक बोले ये ब्लैकमेलिंग
कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा हैं दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने खुद को उमंग सिंघार की पत्नी बताया महिला ने कहा की उमंग सिंघार अप्रकर्तिक कृत्य करते हैं व प्रताड़ना देते हैं पुरे मामले की गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने पुष्टि की हैं वहीं उमंग सिंघार इसे ब्लैकमेलिंग बताया है आपको बता दे की उमंग सिंघार तब भी कुछ ऐसी ही चर्चा में सामने आये थे जब उनके भोपाल स्थित निवास पर उनकी एक महिला मित्र ने आत्म हत्या कर ली थी।
कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार पर महिला ने दुष्कर्म और प्रताड़ना का आरोप लगाया है महिला ने बताया की धार जिले में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे स्थित विधायक निवास पर उमंग सिंघार ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया मारपीट भी की और अभद्र व्यवहार किया मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और गुजरात चुनाव में सह प्रभारी, मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री और विधायक उमंग सिंगार के खिलाफ धार के नौगांव थाने मे 38 वर्षीय एक विवाहित महिला ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई है पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है महिला ने आरोप लगाया है कि पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे विधायक निवास में उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से लेकर 18 नवंबर 2022 के बीच महिला के साथ दुष्कर्म किया और मारपीट कर अभद्र व्यवहार भी किया महिला ने विधायक पर अप्राकृतिक कृत्य करने का भी आरोप लगाया है नौगांव पुलिस ने फरियादी के कथन के पर आधार पर उमंग सिंघार के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 377 और 498 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
रिपोर्ट:विनीत रिछारिया
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |