
Dakhal News

पहली बार फ्लाइंग बोट का दिखेगा रोमांच, 28 नवंबर 2022 से 28 जनवरी 2023 तक आयोजन
मुख्यमंत्री शिवराज खंडवा में जल महोत्सव का शुभारंभ करेंगे जल महोत्सव 2.0 में पहली बार फ्लाइंग बोट का रोमांच देखने को मिलेगा वहीं इस दौरान वॉटर , एयर एडवेंचर एक्टिविटी के साथ लोक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी यह महोत्सव 28 नवंबर 2022 से 28 जनवरी 2023 तक आयोजित किया जायेगा प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति ,प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला ने खंडवा जल महोत्सव को लेकर कहा कि यह जल महोत्सव अद्भुत और अविस्मरणीय होगा इससे प्रदेश को नई पहचान मिलेगी।
मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड प्रदेश जल महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है जो मध्य प्रदेश के सबसे बड़े आयोजनों में से एक है जल महोत्सव के सातवें संस्करण का आयोजन दिनांक 28 नवंबर किया जाएगा इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे यह महोत्सव खंडवा जिले के हनुवंतिया टापू में आयोजित किया जा रहा है जो अगले दो माह तक चलेगा इस दौरान पर्यटन, संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर भी उपस्थित रहेंगी इस महोत्सव का समापन 28 जनवरी 2023 को होगा प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक, मप्र टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि, ‘जल महोत्सव देशभर के एडवेंचर लवर्स के लिए आदर्श गंतव्य के रूप में स्थापित हो चुका है पर्यटन बोर्ड हमेशा नए नवाचारों के माध्यम से पर्यटकों के उत्साह और आनंद को बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहता है इसी श्रृंखला में इंदिरा सागर बांध के बैकवाटर पर स्थित हनुवंतिया टापू पर फ्लाइंग इन्फ्लेटेबल बोट एक्टिविटी आयोजित की जा रही है देश में पहली बार पर्यटक इस तरह की गतिविधि का आनंद लेंगे जल महोत्सव 2021 के 60 दिन के दौरान 2 लाख 40 हजार से ज्यादा लोगों ने भाग लिया था।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |