Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम से रिश्तों से भरोसा उठा देने वाली एक खबर सामने आई है। जहां एक सगे फूफा ने अपनी 9 साल की भतीजी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। यही नहीं दुष्कर्म के बाद उसने मासूम का गला घोंट कर उसकी हत्या भी कर दी। और शव को जंगल में फेक दिया। आरोपी फूफा की उम्र 22 साल है। जानकारी के अनुसार जिले के आदिवासी ब्लॉक केसला की है। शुक्रवार को बच्ची के परिजन मजदूरी के लिए गए थे। घर पर बच्ची और उसका फूफा ही था। शाम को परिवार के लोग लौटे तो बच्ची नहीं दिखी। परिजनों ने आसपास बच्ची को ढूंढा लेकिन बच्ची नहीं मिली। जिसके बाद बच्ची की गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने बताया कि जब उन्होंने पूछताछ की तो पता चला की आखरी बार फूफा के साथ बच्ची को जाते हुए देखा था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उससे पूछताछ की। पहले तो आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। जब पुलिस सख्ती की तब आरोपी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए सच उगल दिया। और बताया कि उसने बच्ची को मार डाला है। जिसके मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। और लगभग 5 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस को बच्ची का मिला। जिसे बरामद कर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। और आगे की कार्यवाही जारी है।
रिपोर्टर- सुमित गिरी
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |