Patrakar Priyanshi Chaturvedi
गुजरात में मंत्री पटेल की सभा में उमड़ा जनसमूह,फिर कमल खिलाने की अपील ,होगा आगे विकास
मध्यप्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने गुजरात में चुनावी सभा में भाजपा को जिताने की अपील की मंत्री पटेल ने कहा कि गुजरात सहित जिन राज्यों में जनता ने कमल खिलाया है वहां लगातार विकास हो रहा है पीएम मोदी ने भारत की दशा और दिशा बदली है।
कृषि मंत्री कमल पटेल ने गुजरात में चुनावी सभा में बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकारों के कार्यों की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा भारत में जब से कमल के रूप में नरेंद्र मोदी बैठे हैं तब से भारत की तकदीर के साथ दशा दिशा बदली है और विकास के द्वार खुले हैं हम सब देश में आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव मना रहे हैं जनता खुद 60 साल बनाम 15 साल के विकास कार्यों की तुलना कर ले मंत्री पटेल ने जनता से अपील करते हुए कहा कि जब जनमत के स्वर में मोदी- मोदी हैं और विकास की गंगा है तो इस बार यहां भी आप सब कमल खिलाइए और विकास की गंगा के साथ फिर भाजपा की सरकार बनाएं।
रिपोर्ट:अफ़जल शेख
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |