Patrakar Priyanshi Chaturvedi
7-13 दिसंबर तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
प्रसिद्ध कथा वाचिका जया किशोरी की हरदा में होने वाली श्रीमद् भागवत कथा की तैयारी जोर- शोर से चल रही है कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने सपरिवार विधि विधान के साथ कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन किया 7 से 13 दिसंबर तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जायेगा।
कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने सपरिवार विधि विधान ,मंत्रोच्चार के बीच मां नर्मदा की पूजा करते हुए कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन किया
वहीं दूसरी ओर मंत्री पटेल ने अपने संदेश में कहा कि कथा 7 दिसंबर से 13 दिसंबर 2022 तक चलेगी कथा वाचिका जया किशोरी भागवत कथा का पाठ करेंगी इस मौके पर कमल पटेल ने कहा की धार्मिक आयोजन को ऐतिहासिक बनाना है 13 दिसंबर को जिस दिन कथा का समापन है उसी दिन मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत बड़ी संख्या में कन्याओं का विवाह धर्म संसद में किया जाएगा।
रिपोर्ट:वैभव चौधरी
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |