तहसील दफ्तर का बाबू जिंदा को मुर्दा बताकर कर रहा था खेल
तहसील दफ्तर का बाबू जिंदा को मुर्दा बताकर कर रहा था खेल

तहसील दफ्तर ने सरकार को लगाया 11 करोड़ का चूना

सिवनी जिले के केवलारी में 279 जिंदा लोगों को मृत बताकर 11 करोड़ 16 लाख रुपए का घोटाला कर दिया गया. राजस्व विभाग केवलारी में प्राकृतिक आपदाओं का शिकार हुए लोगों और उनके परिजनों को दी जाने वाली राहत राशि में घोटाला किया गया. इसमें तहसील कर्मचारी सहायक ग्रेड 3 सचिन दहायत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

सिवनी जिले में राजस्व विभाग केवलारी में आरबीसी 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदाओं के शिकार लोगों और उनके परिवार को दी जाने वाली राहत राशि में 11 करोड़ 16 लाख रुपयों का घोटाला पकड़ा गया. इसके बाद सिवनी के केवलारी तहसीलदार हरीश लालवानी के निर्देश पर पुलिस थाने में सहायक ग्रेड 3 कर्मचारी सचिन दहायत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की विवेचना कर रही है. आरोपी फरार बताया जा रहा है। 

 

जानकारी के मुताबिक केवलारी तहसील कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी सचिन दहायत ने लगभग 279 जिंदा लोगों को मुर्दा बताकर लाभ दिलाया. इस तरह आरोपी ने राजस्व विभाग को 11 करोड़ 16 लाख रुपयों का चूना लगाया है. अब पुलिस उन सभी लोगों के बैंक खातों को खंगाल रही है, जिन खातों में राहत राशि के नाम पर रुपए डाले गए हैं. फिलहाल राजस्व विभाग और पुलिस अधिकारियों ने मामले में विवेचना होने का हवाला देते हुए कैमरे के सामने कुछ भी कहने से मना कर दिया है। 

 

रिपोर्टर- पल्लवी परिहार 

 

Dakhal News 16 November 2022

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.