Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बागेश्वर धाम शास्त्री ने कहा गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा हिन्दू बब्बर शेर
बागेश्वर धाम सरकार ने प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को एक नई उपाधि से नवाजा हैं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नरोत्तम मिश्रा को हिन्दू बब्बर शेर बताया उन्होंने कहा मिश्रा हिंदू बब्बर शेर हैं और ये एक ऐसे गृहमंत्री हैं जो हिंदू सनातन धर्म के लिए अपने पद को भी दाव पर लगा सकते हैं।
आदि पुरुष फिल्म के खिलाफ गृहमंत्री की सख्त आपत्ति के बाद फिल्म निर्माता ने आदि पुरुष फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है इस पर पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा हिन्दू बब्बर शेर हैं वह ऐसे गृहमंत्री हैं जो हिंदू सनातन धर्म के लिए अपने पद को भी दाव में लगा सकते हैं उन्होंने कहा गृहमंत्री मिश्रा सनातन धर्म के लिए सीना ठोक कर बोलते हैं दरअसल बागेश्वर धाम के नाम से प्रसिद्ध पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों पांच दिवस हनुमत कथा के लिए भिंड के दंदरौआ धाम में आए हुए हैं इस दौरान उन्होंने यह बात कही
रिपोर्ट:अमिताभ उपाध्याय
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |