Patrakar Priyanshi Chaturvedi
विधायक त्रिपाठी का सीएम से आग्रह
मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने सीएम शिवराज से आग्रह किया कि विंध्य का किसान खाद को लेकर परेशान है और खाद की कमी के चलते किसान अपनी खेती नहीं कर पा रहे हैं विधायक त्रिपाठी का यह आग्रह उन्ही के मुखिया सीएम शिवराज के खोखले दावों की पोल खोलता नज़र आ रहा है
एक ओर मुख्यमंत्री शिवराज कह रहे हैं कि प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में खाद है खाद की कहीं कोई कमी नहीं है वहीं दूसरी ओर उन्ही की पार्टी के विधायक का खाद की कमी को लेकर आग्रह करना मुख्यमंत्री के घोषणावीर होने का प्रमाण देता है मैहर के भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी का कहना है कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल रही जिसके चलते किसान अपनी खेती नहीं कर पा रहा यूरिया खाद तो हद तक मिल रही है लेकिन डीएपी नहीं मिल पा रही है जबकि किसान DAP खाद की ही मांग कर रहा है त्रिपाठी ने कहा अधिकारी,कर्मचारी आपको गलत रिपोर्ट दे रहे हैं विधायक का यह बयान ये दर्शाता है कि या तो सरकार के मुखिया को सच में खाद की कमी की कोई जानकारी नहीं है या फिर आपके ही अधिकारी, कर्मचारी आपको गुमराह कर रहे हैं
रिपोर्ट:प्रकाश तिवारी
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |