Patrakar Priyanshi Chaturvedi
शास्त्रीय गायिका कौशिकी चक्रवर्ती का हुआ गायन,संतोष :विश्व रंग हजारों रंगों के साथ नए कलेवर में
भोपाल में रवींद्र नाथ टैगोर यूनिवर्सिटी ने विश्व रंग कार्यक्रम की शुरुआत की सात दिनों तक चलने वाले विश्व रंग में कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे पहले दिन शास्त्रीय गायिका कौशिकी चक्रवर्ती का गायन हुआ।
भोपाल के रविंद्र भवन में रविंद्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने विश्व रंग कार्यक्रम की शानदार शुरुआत की सुबह जबलपुर के सुर पराग वृंद ने रवींन्द्र संगीत से गुलजार किया तो वहीं ढलती शाम में शास्त्रीय गायिका कौशिकी चक्रवर्ती ने लोगों का अपने संगीत गायन से मन मोह लिया इस दौरान पूरा सभागार शास्त्रीय गायन सुनने के लिए खचाखच भरा रहा इस दौरान विश्व रंग की झलकियां लगाईं गई थी वहीं विश्वारंग के निदेशक और कुलाधिपति संतोष चौबे ने महोत्सव के शुभारंभ पर कहा की विश्वरंग अपने चौथे संस्करण में हजारो रंगों को समेटे हुए मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी भोपाल में अपने नए कलेवर के साथ आपके समक्ष आया है आज विश्व रंग 2022 गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर आशीर्वाद से अपने रंग बिखेर रहा है वहीं रवीन्द्रनाथ टैगोर के डायरेक्टर सिद्धार्थ चौबे ने विश्व रंग कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी उन्होंने बताया हर दिन अलग कार्यक्रम के साथ नई प्रतिभा की प्रस्तुति होगी बच्चों के लिए कार्यक्रम रखे गए हैं कई बॉलीवुड कलाकर विश्व रंग से जुड़ रहे हैं।
रिपोर्टर - सत्यम शर्मा
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |