Dakhal News
कमलनाथ : ऐतिहासिक साबित होगी भारत जोड़ो यात्रा
पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है यह यात्रा ऐतिहासिक साबित होगी उन्होंने कहा बीजेपी के लोगों को भी इस यात्रा से जुड़ना चाहिए।
राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मध्यप्रदेश में जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है यात्रा मार्ग में जहां कोई गांव या आबादी नहीं है वहां भी बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हों रहे कमलनाथ ने कहा मैंने कल स्वयं जाकर यात्रा मार्ग का अवलोकन किया निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा को यात्रा का प्रभारी बनाया गया है यात्रा शेरा की विधानसभा से गुजर रही है शेरा और उनका परिवार पूरी तरह कांग्रेसी है उनके भीतर कांग्रेस का डीएनए है उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी को देश का तिरंगा उठाने में पेट में दर्द क्यों होता है भाजपा वाले और बाकी लोग भी आकर यात्रा में जुड़ें कमलनाथ ने कहा मैंने पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखा है और उनसे कानून के मुताबिक कार्य करने के लिए कहा है यह पत्र लिखने में क्या बुराई है भाजपा खुद भी ऐसा पत्र पुलिस अधीक्षको को क्यों नहीं लिखती।
रिपोर्टर-सत्यम शर्मा
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |