बिरसा मुंडा विचार मंच ने किया यात्रा का शुभारंभ

भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर बनी फिल्म

रीवा में बिरसा मुंडा विचार मंच ने 11 दिवसीय गौरव यात्रा का शुभारंभ किया यात्रा को जनपद पंचायत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर बनी 28 मिनट की फिल्म का विमोचन भी किया गया। 

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष में बिरसा मुंडा विचार मंच रीवा ने त्यौथर तहसील में भगवान बिरसा मुंडा 11 दिवसीय गौरव यात्रा निकाली जिसे जनपद पंचायत अध्यक्ष मीनू आदिवासी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया...यह  कार्यक्रम महाराजा ग्रुप के चेयरमैन देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में  हुआ इस अवसर पर बिरसा मुंडा की जीवनी पर बनी 28 मिनट की फिल्म का विमोचन भी किया गया यात्रा के चलते कार्यकर्ताओं और जनजाति समाज में काफी उत्साह देखने को मिला यह यात्रा पंचायतों से होती हुई 114 ग्राम पंचायतों का भ्रमण करने के बाद  29 तारीख को समाप्त होगी यात्रा का जगह-जगह  स्वागत  किया जा रहा है। 

 

रिपोर्टर-राजकुमार पांडेय 

 

Dakhal News 10 November 2022

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.