कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद की पदयात्रा

भोपाल से बुरहानपुर 350 किलोमीटर की यात्रा कमलनाथ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने  350 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू की है जो भोपाल से बुरहानपुर तक जाएगी आरिफ मसूद की इस पदयात्रा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया यह यात्रा 20 नवंबर को राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होगी। 

आरिफ मसूद की पदयात्रा को ग्रीन सिग्नल देने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश मे परिवर्तन की लहर ले कर आई है आरिफ मसूद की पदयात्रा  20 नवंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होगी मसूद पदयात्रियों के साथ राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे और उन्हें संविधान की प्रति भेंट करेंगेअलग-अलग जिलों से कांग्रेस विधायक पदयात्रा  निकाल रहे हैं वहीं मध्यप्रदेश में राहुल गांधी के साथ उनकी यात्रा में प्रतिदिन एक लाख से अधिक कार्यकर्ता चलेंगे। 

 

रिपोर्ट:सुनील व्यास

 

Dakhal News 10 November 2022

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.