Patrakar Vandana Singh
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक अनोखे सांप का रेस्क्यू किया गया है। यह सांप खेत में बने किसान के मकान में घुस आया था। यह कोई साधारण सांप नहीं है बल्कि इस सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड़ रुपए है। इसे दोमुंहा या दो मुंह वाला सांप भी बोला जाता है।
बताया जा रहा है कि रेस्क्यू करने के बाद सांप को सुरक्षित स्थान में छोड़ दिया गया है। यह सांप छिंदवाड़ा के पांढुर्ना तहसील के ग्राम लहरा में मिला है। गांव से बाहर खेत में बने मकान में किसान परिवार रहता है। और इस परिवार के सदस्यों ने मंगलवार दोपहर कमरे में दोमुंह वाले सांप को देखा।
वहीं घर के सदस्य इसे देख डर गए। जिसके बाद सांप को मारने की जगह इन लोगों ने उसे पकड़वाने का सोचा। फिर इलाके के फेमस स्नैक कैचर संभारे को इसके बारे में जानकारी दी। और कुछ ही समय बाद संभारे अपनी टीम के साथ बताई गई जगह पहुंचे। वहां उन्होंने घर के कमरे में सांप को रेंगते देखा। जानकारी के अनुसार चार फीट छह इंच लंबे सांप को बड़ी ही सावधानी के साथ रेस्क्यू किया गया। साथ ही इसे तोलने पर उसका वजन चार किलो निकला।
इसे लेकर संभारे ने कहा कि इस सांप को सेंडबोआ कहा जाता है। और इसे दोमुंहा भी बोला जाता है। इस सांप की मांग अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत है। हमने पांढुर्ना फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को पंचनामा बनाकर सौंप दिया है। और सांप को सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ दिया गया है।
संभारे ने आगे बताया कि अभी तक चार हजार से अधिक सांपों का रेस्क्यू कर चुका हूं। इनमें अलग-अलग प्रजातियों के जहरीले सांप भी शामिल हैं। साथ ही मैंने दुलर्भ प्रजाति के भी कई सांपों को रेस्क्यू किया है।
रिपोर्टर- सुमित गिरी
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |