
Dakhal News

कांग्रेस नेताओं ने वीडियो जारी कर लगाए गंभीर आरोप
भिंड से ग्वालियर आ रही भारत जोड़ो यात्रा में नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविन्द सिंह की मौजूदगी में पार्षद के बेटे पर फायरिंग की घटना से कांग्रेसी सरकार से खासे नाराज हैं कांग्रेस के नेताओं का कहना है ये सब सोची समझी साजिश के तहत किया जा रहा है कांग्रेस नेताओं का कहना है मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में बदफे पैमाने पर गड़बड़ी की जा सकती है।
नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री अजय सिंह राहुल भैया, अरुण यादव, जयवर्धन सिंह, युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया और प्रदेश मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने बयान जारी करते हुए सरकार से भारत जोड़ो यात्रा और राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से सत्ताधारी भाजपा बुरी तरह बौखला गई है 20 नवंबर को राहुल गांधी की यात्रा मध्यप्रदेश में प्रवेश कर रही है लेकिन इस यात्रा से पहले ही यात्रा से संबंधित डॉक्टर गोविंद सिंह की यात्रा में जिस तरह से एक व्यक्ति कट्टा लेकर प्रवेश कर गया और गोली चलाई, उससे स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार जानबूझकर यात्रा को समुचित सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं करा रही कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह घटना ठीक उसी दिन हुई है जिस दिन प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इंदौर में आधिकारिक रूप से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और पूरे कार्यक्रम को सार्वजनिक किया इसे सिर्फ संयोग नहीं माना जा सकता कांग्रेस नेताओं ने आशंका जताई कि राहुल गांधी की यात्रा जब मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी तो भारतीय जनता पार्टी असामाजिक तत्वों के माध्यम से यात्रा में व्यवधान उत्पन्न कर सकती है।
रिपोर्ट: शैफाली गुप्ता
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |