
Dakhal News

प्रकाश पर्व के रूप में भी मनाया जाता है पर्व
टीकमगढ़ के गुरुद्वारा में गुरु नानक देव साहब का जन्मदिन मनाया गया यह सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव साहब का 553 वां जन्मदिन था जिसे समाज के सभी लोगों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया इस दौरान लुधियाना से आए हुए संतो ने गुरुवाणी का उदबोधन किया।
टीकमगढ़ में गुरु नानक देव साहब के जन्मदिन के अवसर पर सिख पंथ के साथ-साथ हिंदू धर्म के अनुयायी भी बड़ी संख्या में गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचे और धर्म लाभ लिया लुधियाना से आये हुए सिख पंथ कीर्तन करने वाले अमरजीत सिंह ने बताया कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव साहब का जन्म सिख धर्म के अनुयायी प्रकाश पर्व या गुरु पर्व के रूप में मनाते हैंऔर देश में सुख शांति अमन की कामना करते है वहीं इस अवसर पर गुरुद्वारे में लंगर का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी धर्म के अनुयायियों ने लंगर में भोजन ग्रहण किया।
रिपोर्टर- रामेश्वर रजक
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |