Patrakar Priyanshi Chaturvedi
जिला अस्पताल में लगेगी अत्याधुनिक मशीनें
खजुराहो सांसद और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पन्ना में मेडिकल कॉलेज खोला जायेगा जिसके लिए कलेक्टर को प्रस्ताव बनाने के लिए कहा गया है प्रस्ताव को जल्द तैयार कर सरकार के पास भेजा जाएगा।
पन्ना में जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने कहा की पन्ना में जल्द ही मेडिकल कॉलेज खोला जायेगा इसे लिए कलेक्टर को प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया गया है मेडिकल कॉलेज के प्रस्ताव को सरकार के पास भेजा जायेगा उन्होंने कहा यह हॉस्पिटल 200 बेड का है और मेडिकल कॉलेज के लिए 300 बेड की जरूरत है जिसे जल्द ही पूरा किया जायेगा इसके लिए वे केंद्र में भी बात करेंगे उन्होंने कहा पीएम मोदी की मंशा है की हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बने उसको पूरा किया जायेगा इसके साथ ही पन्ना हॉस्पिटल को अत्याधुनिक मशीनें भी दी जाएगी।
रिपोर्ट:विनीत रिछारिया
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |