Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अधिकारियों पत्रकारों के बीच हुआ मैच, कृषि मंत्री कमल पटेल ने जड़े चौके छक्के
कृषि मंत्री कमल पटेल ने मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर हरदा में आयोजित क्रिकेट मैत्री मैच में जमकर चौके छक्के लगाए मंत्री पटेल ने खिलाड़ियों को खेल किट दिया मैच प्रशासनिक अधिकारियों और पत्रकारों के बीच खेला गया इस दौरान कमल पटेल ने बच्चों की रस्साकशी प्रतियोगिता का आनंद उठाया और बच्चों की हौसला अफजाई की।
मध्यप्रदेश के 67 वे स्थापना दिवस के मौके पर हरदा के स्थानीय स्टेडियम में क्रिकेट मैत्री मैच का आयोजन किया गया यह क्रिकेट मैच अधिकारियों और पत्रकारों के बीच खेला गया इस दौरान कृषि मंत्री कमल पटेल खिलाड़ियों के बीच पहुंचे उन्होंने सभी दोनों खिलाड़ियों का परिचय लिया मंत्री पटेल ने खिलाड़ियों को खेल किट भी प्रदान की खेल का लुफ्त उठाते हुए कमल पटेल ने खेल मैदान पर पहुंचकर चौके- छक्के जड़े वहीं उन्होंने मैदान में हो रही रस्साकशी का लुत्फ भी उठाया इसके बाद मंत्री पटेल ने स्टेडियम में आयोजित बच्चों की रस्साकशी प्रतियोगिता का आनंद उठाते हुए हौसला अफजाई की आयोजन में जिला कलेक्टर, एसपी समेत जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी और मीडिया के लोग मौजूद रहे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |