त्रिपाठी ने कहा विंध्य प्रदेश का हो पुनर्निर्माण
त्रिपाठी ने कहा विंध्य प्रदेश का हो पुनर्निर्माण

 सरदार पटेल और महात्मा गांधी की थी इच्छा

मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने पृथक विंध्य प्रदेश के नवनिर्माण को लेकर कहा कि हमारे राष्ट्रगान में स्पष्ट वर्णित है कि विंध्य हिमाचल यमुना गंगा यानी विंध्य के बिना राष्ट्रगीत अधूरा है यदि विंध्य नहीं तो राष्ट्रगान भी पूर्ण नहीं होता |
विधायक त्रिपाठी ने कहा सिंधु तो पाकिस्तान में चला गया और विंध्य प्रदेश रहा नहीं इसलिए राष्ट्रीय गीत अपने आप मे अधूरा है विंध्य प्रदेश का न होना सरदार पटेल और  महात्मा गांधी की परिकल्पना का अपमान है ये दोनों नेता चाहते थे कि विंध्य प्रदेश बने और इनके चाहने की बदौलत ही विंध्य प्रदेश बना था लेकिन हमारा विंध्य प्रदेश छल कपट कूटरचना का शिकार हुआ था और मध्यप्रदेश में विलय कर दिया गया विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि इसलिए आज जो भी सरदार पटेल और महात्मा गांधी को मानने वाले लोग हैं  जो उनके अनुयायी है हमारे विंध्य प्रदेश का पुनर्निर्माण कराने में सहभागिता निभा दोनों महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें |

 

Dakhal News 1 November 2022

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.