Patrakar Priyanshi Chaturvedi
श्रद्धालुओं के लिए चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
सिंगरौली में विभिन्न घाटों पर व्रतियों ने प्रातः उदय चलगामी सूर्य को अर्घ देकर व्रत का समापन किया चार दिन से चल रहे छठ पर्व का विभिन्न घाटों सुबह सूर्य देव की पूजा अर्चना कर व्रत खोला वहीं नगर पालिक ने भी श्रद्धालुओं के लिए जगह जगह पर लाइटिंग की व्यवस्था की
चार दिनों तक चले इस पूजा के आखिरी दिन सूर्य देव की आराधना और कृपा प्राप्ति के लिए महिलाएं भोर से ही हाथ में पूजा और भोग के सामान से भरा सूप लेकर नदी और तालाबों में खड़े होकर सूर्यदेव के प्रकट होने की प्रतीक्षा करती रहीं सूर्य की पहली किरण देखते ही व्रतियों ने अर्घ देकर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की नहाए खाए से शुरू हुए इस महापर्व के दूसरे दिन खरना का प्रसाद चढ़ाकर और खाकर व्रती महिलाओं ने 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरू किया था तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को जल से अर्घ दिया गया था और आज सुबह दूध से अर्घ देकर इस पर्व की समाप्ति हुई छठ पर्व का उत्साह स्थानीय बच्चों में भी खूब दिखा बच्चे सुबह तक घाटों पर आतिशबाजी कर महापर्व का आनंद लेते दिखेनगर पालिक ने भी श्रद्धालुओं के व्यवस्थित पहुंचने के लिए जगह जगह पर लाइटिंग की व्यवस्था की।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |