शिवराज जागरूक,जनता के बीच रहने वाले मुख्यमंत्री
शिवराज जागरूक,जनता के बीच रहने वाले मुख्यमंत्री

2 घंटे घूमने वाले कार्यकर्ताओं को हो जाता है घमंड , शर्मा : सीएम शिवराज जनता के दर्द को समझते हैं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सड़कों को लेकर दिए बयान पर हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा की , शिवराज सिंह जनता के बीच में चौबीस घंटे रहने वाले मुख्यमंत्री हैं |शिवराज एक जागरूक सीएम हैं | सब सोते हैं और मुख्यमंत्री अकेले निकल जाते हैं | मुख्यमंत्री शिवराज के बयान के बाद पूरा प्रशासन हिल गया | सब चाक चौबंद हो गए | उन्होंने कहा शिवराज परिश्रम करने वाले मुख्यमंत्री हैं | 
सड़क जर्जर मामले में सीएम शिवराज के कड़क मिजाज पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, शिवराज मेहनतकश सीएम  हैं | हम भी उनसे मेहनत करना सीखते हैं | शिवराज हमेशा जनता के बीच रहने वाले मुख्यमंत्री हैं | शिवराज बंगले में रहकर आराम करने  वाले मुख्यमंत्री नहीं हैं | वे जनता के दर्द को समझते हैं | शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री ने  15 दिन का अल्टीमेटम दिया है सुधर जाओ | शर्मा ने छोटे कार्यकर्ताओं पर तंज कस्ते हुए कहा की , 2 घंटे घूमने के बाद छोटे कार्यकर्ताओ को  घमंड आ जाता है | लेकिन सब को सीखने की जरूरत है की प्रदेश के  मुख्यमंत्री मेहनत करते है | हालाँकि इस दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने दोनों बार जिलों की संख्या गलत बताई |

Dakhal News 28 October 2022

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.