Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अमेरिकन हीरे से तैयार हुआ है यह मुकुट
उज्जैन में श्री महाकाल बाबा को हीरे से जड़ा हुआ मुकुट भेंट किया गया है | इसे गुजरात के एक व्यापारी ने भेंट किया है | जो अमेरिकन डाइमंड से सजा हुआ है | वहीं उन्होंने मुकुट के साथ कुंडल, माला, चांदी का लोटा और भगवान कार्तिकेय के डायमंड लगे वस्त्र भी भेंट किये है | जिसकी सभी ओर चर्चा हो रही है |
साल भर में लाखों श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचते है |दिवाली के बाद गुजरात की ओर से बड़ी संख्या में भक्त आरहे है | वहीं गुजरात के सूरत से आए एक व्यापारी किशन ने भगवान महाकाल को अमेरिकन डायमंड का मुकुट, कुंडल, माला, चांदी का लोटा और भगवान कार्तिकेय के डायमंड लगे वस्त्र अर्पित किए हैं | उन्होंने बताया कि लंबे समय से भगवान महाकाल के लिए मुकुट बनाने की इच्छा थी | जिसे पूरा करने के बाद भगवान महाकाल को अर्पित करने के लिए लेकर पहुंचे हैं |करीब डेढ़ महीने में अमेरिकन डायमंड से भगवान के लिए मुकुट माला और अन्य आभूषण तैयार हुए हैं |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |