Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सांस फूलने आँखों में जलन से TI समेत कई बीमार , घर छोड़कर भागे लोग गैस कांड जैसा रहा मंजर
भोपाल में बुधवार रात को नगर निगम के वाटर फिल्टर प्लांट से क्लोरीन गैस के रिसाव ने 1984 के गैस कांड की यादें ताजा कर दी | क्लोरीन गैस रिसाव के चलते लोगों की सांसें फूलने लगीं लोगों को आंखों में असहनीय जलन होनी लगी | खौफ में लोगों घर छोड़ कर भागने लगे | गैस रिसाव के कारण मदर इंडिया कॉलोनी में नाले के किनारे रहने वाले 70 से ज्यादा परिवारों को शिफ्ट करना पड़ा वहीं चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं |
1984 के गैस कांड में भोपाल में भारी तबाही का मंजर लोगों ने देखा | वहीं एक बार फिर गैस काण्ड की यादें ताजा हो गई | ईदगाह हिल्स स्थित मदर इंडिया कॉलोनी में बुधवार रात क्लोरीन गैस के रिसाव से हड़कंप मच गया | बस्ती में रहने वाले लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने लगी | इससे लोग घरों से बाहर निकल गए, महिला समेत कई लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया | मदर इंडिया कॉलोनी में नाले के किनारे रहने वाले 70 से ज्यादा परिवारों को शिफ्ट करना पड़ा | ज्यादातर लोग दूसरे दिन सुबह घरों को लौटे इस दौरान रातभर पुलिस तैनात रही | इलाके में ड्यूटी कर रहे शाहजहांनाबाद TI सौरभ पांडे की तबीयत रात में बिगड़ गई | उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया | आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने पर 10 से ज्यादा लोगों को हमीदिया में भर्ती कराया गया है | क्लोरीन गैस सिलेंडर से लीक हुई थी | गैस हवा में न फैले, इसलिए सिलेंडर को पानी में डाला गया | यही पानी बस्ती में नाले के जरिए पहुंच गया और गंभीर हालात बन गए | मंत्री विश्वास सारंग, महापौर मालती राय, कलेक्टर अविनाश लवानिया, निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी कोलसानी मौके पर पहुंचे |विश्वास सारंग ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं|
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |