
Dakhal News

सांक रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात थे जवान
मुरैना में एक दर्दनाक हादसा हो गया | सांक स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से दो RPF जवानों की मौत हो गई | दोनों मृतक RPF जवानों के नाम हेड कांस्टेबल अशोक कुमार और हेड कांस्टेबल नवराज सिंह बताए जा रहे हैं | दोनों ही उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे |
मुरैना के सांक स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से कांस्टेबल अशोक कुमार और हेड कांस्टेबल नवराज सिंह की मौत हो गई | दोनों आरपीएफ पोस्ट सांक स्टेशन पर तैनात थे | दोनों जवान ट्रैक पर गश्त कर रहे थे। तभी दिल्ली से चेन्नई जा रही ट्रेन दुरंतो एक्सप्रेस तेज रफ्तार में ट्रैक पर आ गई | दोनों को संभलने का मौका भी नहीं मिला और वे ट्रेन की चपेट में आ गए | ट्रैक पर एक दूसरी ट्रेन भी गुजर रही थी | इस ओर ध्यान होने की वजह से जवान दूसरी तरफ से आ रही दुरंतो एक्सप्रेस के खतरे को भांप नहीं सके और यह हादसा हो गया |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |