Patrakar Priyanshi Chaturvedi
राजा शेर का शिकार नहीं , शराब पीकर पड़े रहते थे,कांग्रेस ने की इस्तीफे की मांग ,बीजेपी माफ़ी मांगे
कामों से कम लेकिन विवादित बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले शिवराज सरकार के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने एक बार फिर राजपूत समाज पर विवादित बयान दे डाला बिसाहूलाल ने रतलाम के पिपलौदा में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान कार्यक्रम में अपने नाम के पीछे लगे सिंह के बारे में बताया इस दौरान उन्होंने कहा रीवा राज में शेर का शिकार हम करते थे राजा केवल फोटो खिंचवाते थे वे शिकार तो कर नहीं पाते थे राजा शराब पीकर पड़े रहते थे बिसाहूलाल के इस बयान पर काँग्रेस ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मंत्री बिसाहूलाल सिंह लगातार विवादास्पद व उल जलूल बयान देने के आदी हो गए हैं ऐसा लग रहा है खुद भाजपा ने अपने नेताओं व मंत्रियों को विभिन्न समाजों के अपमान करने की जवाबदारी दे रखी है।
ऊटपटांग बयानों से शिवराज सरकार के मंत्री बिसाहूलाल का गहरा नाता है कभी वो सवर्ण समाज की महिलाओं को बाहर निकालने का विवादित बयान देते हैं तो कभी सवर्णों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं अब एक बार फिर मंत्री बिसाहूलाल ने राजपूत समाज के खिलाफ विवादित बयान दिया है बिसाहूलाल ने रतलाम के पिपलौदा में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान कार्यक्रम में अपने नाम के पीछे लगे सिंह के बारे में बताते हुए कहा कि रीवा संभाग में जहां से नर्मदा नदी निकलती है, वहां एक जमाने में बहुत शेर हुआ करते थे। रीवा राज के राजा शेर का शिकार तो कर नहीं पाते थे शराब पीकर पड़े रहते थे हम लोगों के समाज के लोगों को जंगल में हाका करवाते थे और मंच बनवा के बंदूक थमा देते थे जब हम लोग शेर मार देते थे तो राजा बोलते थे कि मैंने शेर मारा है हमारे लोगों से शिकार कराने के कारण हमारे नाम के पीछे सिंह लिखा हुआ है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |