Patrakar Priyanshi Chaturvedi
शहीदों को पुष्प अर्पित कर दी गयी श्रद्धांजलि
सिंगरौली में पुलिस शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर परेड का आयोजन किया गया | इस दौरान शहीद पुलिस जवानों के नाम पर अमर जवान ज्योति पर पुष्प गुच्छ समर्पित किये गए |और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई |
पुलिस शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में अमर जवान ज्योति पर परेड का आयोजन किया गया | इस अवसर पर विधायक सुभाष रामचरित वर्मा ,सिंगरौली कलेक्टर राजीव रंजन मीणा सहित जिले के कई न्यायाधीश और नगर निगम के पार्षद उपस्थित रहे, जहां पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन कर पुलिस बलिदानियों को याद करते हुए सलामी दी गई |साथ ही पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह ने शहीदों के नाम का वाचन भी किया |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |