
Dakhal News

मध्य प्रदेश के कुख्यात किन्नर डॉन को भोपला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किन्नरों में आतंक मचाने वाली काजल मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़ गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पर पिछले दिनों दो थाना क्षेत्रों में घर में घुसकर मारपीट का आरोप है। साथ ही आरोपी ने एक अन्य किन्नर पर हमला कर अड़ीबाजी करने और बाल काटने की घटना को भी अंजाम दिया था।
दरअसल इन सभी घटनाओं को अंजाम देने के बाद से काजल फरार चल रही थी। किन्नर डॉन को पुलिस ने मंगलवारा क्षेत्र स्थित फ्लैट फार्म नंबर 6 से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मुबंई भागने की फिराक में थी। और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़ा। साथ ही आरोपी पर 3000 का ईनाम घोषित था। फिलहाल इस मामले में एक फरार आरोपी किन्नर कायनात की तलाश में पुलिस जुटी है।
इस वारदात के बाद किन्नरों के गुट ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव कर पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था। इस आरोप के बाद पुलिस की टीम सक्रिय हो गई थी। अधिकारियों के आदेश के बाद आधा दर्जन थाने की पुलिस काजल की तलाश में जुटी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि किन्नर काजल पर एक दर्जन से ज्यादा अपराध दर्ज है।
बता दें कि भोपाल स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय में किन्नरों के एक गुट ने जमकर हंगामा किया था। जहां किन्नरों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। किन्नरों के समूह ने पुलिस के खिलाफ हाय-हाय के लगाए नारे लगाए थे। काजल किन्नर समेत दूसरे बदमाशों पर कार्रवाई नहीं होने के विरोध में सुरैया किन्नर गुट ने यह प्रदर्शन किया गया था। किन्नरों ने काजल पर बाल काटने और अड़ीबाजी करने का आरोप लगाया था।
भोपाल के मंगलवारा में रहने वाले सुरैय्या किन्नर और उसके साथी किन्नरों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया था। सुरैय्या किन्नर ने क्षेत्र में रहने वाले दूसरे किन्नर काजल, फरान शूटर, कायनात मिर्जा और उसके सहयोगियों पर घर में घुसकर मारपीट और अड़ीबाजी करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही अगस्त 2022 में कनपटी पर पिस्टल अड़ाकर 30 लाख रुपए की मांग करने का आरोप भी लगाया था।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |