
Dakhal News

हॉस्टल में घुसकर करता था ताका झांकी
छतरपुर से एक मामला सामने आया है, जहां कुछ लड़कियों ने होमगार्ड के कार्यालय में घुसकर होमगर्ड को पीट दिया | लड़कियों का आरोप है कि होमगार्ड गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर ताका झांकी करता है |घटना के बाद पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है |
छतरपुर में उस समय हंगामा मच गया जब हॉस्टल की लड़कियां होमगार्ड के कार्यालय में घुस गई | और कार्यालय के कर्मचारी का कालर पकडकर उसे थप्पड़ जड दिये | हंगामे की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारी को थाने ले गई | होस्टल की लडकियो का आरोप है कि आरोपी कर्मचारी दीवार फांदकर होस्टल मे आ जाता था | और लड़कियों के कमरे मे ताक झाक करता था |जब लडकियो को शक हुआ तो उन्होने सीसीटीवी कैमरे को चैक किया, जिसमे कर्मचारी दीवार फांदकर जाते दिखा | जिसकी शिकायत लेकर लड़कियां होमगार्ड के आँफिस पहुंची | तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने उनका विरोध किया, तभी आरोपी कर्मचारी लडकियो को दिख गया और लडकियो ने उसे पकड़कर थप्पड जड़ दिये | घटना के बाद सिविललाईन पुलिस
ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |