
Dakhal News

चापलूसों पर भड़के कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह
मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी जारी है। लेकिन इस यात्रा से पहले कांग्रेस नेताओं के बयान आए दिन प्रदेश में चर्चा का विषय बन रहे हैं। अपने बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने एक बार फिर बयान दिया है। और इस बार उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर कार्रवाई करने की बात कह डाली है।
इन बयानों के बाद कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ भड़क गए। उन्होंने भगवान श्रीराम से राहुल की तुलना पर नाराजगी जताई है। उन्होंने बताया कि प्रभु श्री राम की तुलना राहुल गांधी से कर चमचागिरी के सारे रिकॉर्ड कुछ पार्टी के नेताओं ने तोड़ दिए हैं। इस तरह के नेताओं से पार्टी उपहास का केंद्र बिंदु बन जाती है। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष से अपेक्षा है वो ऐसे नेताओं के विरुद्ध कार्यवाही करेंगे।
दरअसल कांग्रेस नेता और राजस्थान सरकार के मंत्री परसादी लाल मीणा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तुलना भगवान श्री राम की यात्रा से की थी। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने राहुल गांधी और भगवान राम के नाम का पहला अक्षर ‘रा’ होने को एक संयोग बताया है। इससे पहले कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने भी राहुल गांधी की तुलना भगवान श्रीराम से की थी।
इस मामले में प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राम के बारे में लक्ष्मण से ज्यादा अच्छा कौन जानता होगा। कांग्रेस के लोग अपने आप को बदलने को राजी नहीं है। एक देवकांत बरूआ जी कहते थे इंदिरा है तो भारत है। भारत है तो इंदिरा है। अब इंदिरा जी नहीं है, लेकिन भारत तो है। ऐसे ही चापलूसों की फौजे जो लक्ष्मण सिंह ने बताई है। उनको सोचना चाहिए।
उन्होंने कहा कि केरल के प्रदेश अध्यक्ष ने भी भगवान के ऊपर इसी तरह के सवाल उठाए है। राहुल गांधी ने एक शब्द नहीं बोला है। यह चुनाव के समय कोट के ऊपर जनेरू डाल लेते है, खुद को कश्मीरी पंडित बताते है। वह पूरे आदमी ही बन जाए वह पर्याप्त है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |