Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कमलनाथ से झूठ बुलवाती है कांग्रेस
गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने फसलों के समर्थन मूल्य में वृद्धि पर कांग्रेस की आलोचना पर कहा समर्थन मूल्य में 110 रुपए की वृद्धि पर कांग्रेस की आलोचना किसानों के हितों पर कुठाराघात है इस दौरान उन्होंने कमलनाथ पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कांग्रेस ने खुद ने कुछ किया नहीं और कोई कुछ करे तो आलोचना गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पता नहीं कांग्रेस कमलनाथ से क्यों झूठ बुलवाती है और कमलनाथ किस मुँह से किसान की बात करते हैं जिन कमलनाथ ने अपने राष्ट्र अध्यक्ष से मध्यप्रदेश में झूठ बुलवाया कि10 दिनों में किसानो का 2 लाख का कर्ज़ा माफ़ करेंगे नहीं तो मुख्यमंत्री बदल देंगे उस किसान की बात कर रहे है जिस कांग्रेस ने मध्य प्रदेश का किसान डिफाल्टर कर दिया वो कांग्रेस किसान की बात किस मुँह से कर रही है जिस कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के मजदूर और गरीबों के 1 लाख 31 हज़ार आवास का पैसा जमा न करके वापस लौटा दिया वो कांग्रेस किस मुँह से किसानो की बात कर रही है यह वही कांग्रेस है जिसने किसानों में भ्रम फैलाया था...की मोदी सरकार एमएसपी बंद कर रही है और किसानों को सड़क पर बैठाया था लेकिन कमलनाथ एक भी दिन नहीं गए थे मोदीजी ने इतनी बड़ी राशि की घोषणा की है...कभी तो किसी बात की तारीफ करना सीखो।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |