Patrakar Priyanshi Chaturvedi
किसानों की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना
मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री और किसान नेता कमल पटेल केदारनाथ के पट बंद होने के पहले देव दर्शन के लिए बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंचे। मंत्री पटेल ने बद्रीनाथ में श्री बद्री नारायण की पूजा की, इसके बाद बाबा केदार के धाम में जय केदार के जयकारे के साथ पूजा अर्चना की, उन्होंने नंदी बाबा की विधिवत पूजा के साथ 2013 में केदारनाथ त्रासदी की रक्षक बनी भीम शिला की भी पूजा की । पटेल ने भगवान से किसानों के सुख समृद्धि की कामना की
कृषि मंत्री कमल पटेल अपने परिवार के साथ बदरीनाथ और केदार नाथ में पूजा अर्चना कर किसानों की समृद्धि की कामना की । मंत्री पटेल केदारनाथ कॉरिडोर में स्थापित आदि शंकराचार्य की समाधि पर पहुंचे । जहां उन्होंने आदि शंकराचार्य को प्रणाम किया । गौरतलब है कि केदारनाथ धाम उत्तराखंड में हिमालय पर्वत की गोद में है । केदारनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंग में सम्मिलित होने के साथ चार धामों में से एक है वही बद्रीनाथ धाम भी देश के चार धामों में से गिना जाता है। अप्रैल से लेकर नवंबर की सीमित अवधि के लिए यानी कि 6 महीने के लिए ही दोनों मंदिरों के पट खुलते हैं। बद्रीनाथ मंदिर में बद्री नारायण की पूजा तो वही केदारनाथ धाम में भगवान सदाशिव की पूजा होती है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |