Patrakar Vandana Singh
इंदौर में दो साल के मासूम के अपहरण का मामला सामने आया है,जिसे बाद में बरामद कर लिया गया है। चंदन नगर थाना क्षेत्र का मामला है। एक ट्रक चालक मासूम को लेकर उस वक्त फरार हो गया, जब वो घर वालों के साथ सो रही थी। मासूम को बिगड़ी हालत में पुलिस बरामद कर अस्पताल ले गई। मासूम के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में 2 साल की मासूम अपने परिजनों के साथ सो रही थी। रात 2 बजे परिजनों की नींद खुली तो बच्ची उनके पास से गायब मिली। परेशान होकर घर वालों ने आस-पास ढूंढा लेकिन बच्ची नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी। चंदन नगर थाने की पुलिस ने बहुत मशक्कत के बाद बच्ची को बरामद कर लिया। बच्ची बिगड़ी हालत की अवस्था में मिली है उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
दुष्कर्म की जताई आशंका
बच्ची को एक ट्रक ड्राइवर उठा कर ले गया था। अचेत अवस्था में मिली बच्ची को देखकर उसके साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। हलांकि डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। पुलिस ने घर से कई किलो मीटर दूर से बच्ची को बरामद किया है। इस घटना के बाद चंदन नगर थाने में वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच आए।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |