Patrakar Priyanshi Chaturvedi
हैंडपंप से पानी की जगह निकली शराब
सीएम शिवराज के निर्देश पर गुना में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की गयी थी जहां दो गांवों में हैंडपंप से शराब निकलती हुई दिखाई दी जब इनके नीचे खुदाई की गयी तो पुलिस को शराब से भरी टंकियां मिली
पुलिस को जानकारी मिली थी की जिले के कुछ गांवों में अवैध शराब बनाई जा रही है जिसे लेकर पुलिस ने कुछ गांवो में दबिश दी...और पाया कि गांव में दो हैंडपंप से पानी की जगह शराब निकल रही है जब पुलिस ने हैंडपंप के नीचे खुदाई की तो उन्हें शराब से भरी टंकियां मिली...ये टंकियां जमीन में करीब सात फीट तक धंसी हुई थी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब नष्ट की है हालांकि फ़िलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है लेकिन पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है उनके खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |