Patrakar Priyanshi Chaturvedi
नशा युवा पीढ़ी को खोखला करने का षड्यंत्र है
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद प्रदेश भर में हुक्का लाउंज पर छापामार कार्रवाई की गई सीएम शिवराज ने समीक्षा बैठक के दौरान कहा था कि नशे के अवैध कारोबार को पूरी तरह से ध्वस्त करना है युवा पीढ़ी को नशे से बचाना है।
मध्य प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर सीएम शिवराज सिंह ने साफ़ तौर पर निर्देश दिया है की हुक्का लाउंज पूरी तरह बंद होने चाहिए जिसको लेकर हुक्का लाउंज में छापामार कार्रवाई की जा रही है सीएम शिवराज ने कहा था स्कूल और कॉलेज के आसपास, छोटी छोटी दुकानों पर ड्रग्स की शिकायत मिलती है नशा हमारी युवा पीढ़ी को खोखला करने का षड्यंत्र है इससे हमें युवा पीढ़ी को बचाना है ये अभिशाप पूरी तरह से समाप्त करना है उन्होंने कहा इसकी मैं लगातार समीक्षा करूंगा ये अक्षम्य है पहले चरण में अभियान चलाए एक से ज्यादा राज्यों से भी तार जुड़े हो सकते हैं हुक्का लाउंज कई तरह की ऐसी गतिविधियों कर रहे हैं जो बच्चों को गलत दिशा में ले जा रहे हैं हुक्का लाउंज के नाम पर कुछ भी गड़बड़ हो, ये हम होने नहीं देंगे सभी हुक्का लाउंज तत्काल बंद हो।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |