Patrakar Priyanshi Chaturvedi
4-4 लाख का मुआवजा देने की घोषणा
रीवा के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया विसर्जन कर लौट रही ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 3 लोगों की मौत हो गयी वही दो दर्जन से ज़्यादा लोग घायल हैं जिन्हे इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत चद्रमौली गांव के रहने वाले करीब 40 लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर नईगढ़ी के अष्टभुजा धाम स्थित देवलहा नदी में मूर्ति विसर्जन करने गए थे जिसमे पुरुष महिलाओं के साथ बच्चे भी शामिल थे सभी लोग देर रात करीब 1 से डेढ़ बजे के बीच जब दुर्गा विसर्जन कर लौट रहे थे तभी नईगढ़ी मऊगंज मार्ग स्थित पथरौड़ा के पास अचानक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस के साथ एंबुलेंस को दी जिसके बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हुई है. हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए है कलेक्टर मनोज पुष्प ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |