Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बारिश के बीच हुआ रावण दहन
उज्जैन के कलाकारों ने दी प्रस्तुति विजयदशमी के पर्व पर देश के कई हिस्सों में बारिश का माहौल रहा परासिया में बारिश के बीच 51 फिट का विशाल रावण पुतला दहन किया गया जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग दशहरा मैदान पहुंचे और सभी ने आनंद लिया।
विजयादशमी के पर्व बारिश की बौछार ने रावण दहन पर संकट खड़ा कर दिया था लेकिन परासिया में रुक - रुक कर हो रही बारिश भी विजयदशमी पर्व के उत्साह को कम न कर सकी बारिश के बीच ही 51 फिट का विशाल रावण पुतला दहन हुआ विजयदशमी पर्व पर रावण दहन कार्यक्रम के पहले हुई झमाझम बारिश के बाद भी हजारो की संख्या में भीड़ पहुंची उज्जैन के कलाकारों की प्रस्तुति श्रीराम कथा अनुराग ने दर्शकों का मन मोह लिया कथा के दौरान सीता स्वयंवर , सीता हरण , रावण द्वारा की गई शिव आराधना और राम रावण युद्ध की कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी इसके बाद अमन त्रिखा ने फिल्मी गीतों से समां बांधा और सभी विजयदशमी को बधाई दी |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |