
Dakhal News

देश को जातियों में बांटने का काम कर रहे है दिग्विजय, कांग्रेस का ध्यान वोट तक ,संघ प्रमुख का ध्यान पूरे देश पर
गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कस्ते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी के शामिल होने पर
यात्रा का असर और रूझान दिखाई देने लगे हैं गुजरात में विधायक ने कांग्रेस छोड़ दी है गुलाम नबी आजाद पहले कांग्रेस छोड़ चुके हैं उन्होंने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह देश को जातियों में बांटने का काम कर रहे हैं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा की जब से राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरु की पार्टी के कई नेता कांग्रेस छोड़ चुके है पहले गुलाम नबी आजाद , अब गुजरात में कांग्रेस विधायक ने कांग्रेस छोड़ दी है यात्रा की शुरुआत जब से हुई है तब से कांग्रेस बिखरती जा रही है मिश्रा ने कहा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनावी हिंदू हैं चुनाव के समय ही इन्हें त्यौहार याद आते हैं यह वही लोग हैं जिन्होंने भगवान राम को काल्पनिक बताया था और टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ खड़े नजर आए थे नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह को लेकर कहा कि दिग्विजय सिंह राज्य और बता देते कि किन राज्यों में आरक्षण खत्म किया गया है दिग्विजय सिंह अंग्रेजों की नीति फूट डालो राज करो अपनाते हैं वह देश को जातियों में बांटने का काम कर रहे हैं।
मिश्रा ने कहा विदिशा के सीएम राइज स्कूल में मजार मामले पर किसी तरीके का एजेंडा नहीं है प्रशासन ने मामले को हल कर दिया है उन्होंने तीर्थ दर्शन पर कहा इस यात्रा को चुनाव से नहीं जोड़ना चाहिए पहले से योजना चल रही है कमलनाथ ने तो तीर्थ दर्शन योजना बंद कर दी थी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान श्रवण कुमार की भूमिका निभा रहे हैं उन्होंने मोहन भागवत के बयान पर कहा भागवत जी का बयान देश की दृष्टि से महत्वपूर्ण है उन्होंने मोहन भागवत के बयान पर कांग्रेस कांग्रेस के आरोपों पर कहा कि कांग्रेस का ध्यान वोटों तक रहता है भागवत जी का ध्यान पूरे देश पर रहता है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |