Patrakar Vandana Singh
मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में लंपी वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस रोग के गिरफ्त में हजारों गायें अब तक आ चुकी हैं। हाल ही में मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से चीते लाए गए हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने चीतों और लंपी वायरस को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास किया है। नाना पटोले ने कहा कि यह लंपी वायरल नाइजीरिया देश में बहुत लंबे समय से चल रहा है। उधर से ही चीते भी लाए गए हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा केंद्र सरकार ने जानबूझकर किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ऐसा किसानों के नुकसान के लिए किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर अफ्रीका के नामीबिया से आए इन चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़े थे। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने ऐसे में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने जानबूझकर ऐसा किया है। मध्यप्रदेश में लंपी वायरस के साथ-साथ स्वाइन फ्लू ने भी दस्तक दे दी है। मध्यप्रदेश के जबलपुर के शीतलामाई और चंद्रशेखर आजाद वार्ड रांझी तथा बरेला और पनागर के सुअरों में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू पाया गया है। चूंकि यह संक्रामक रोग है और तेजी से फैलता है इसलिए कलेक्टर ने तत्काल ही इन क्षेत्रों को ईपीसेंटर घोषित करते हुए इनके एक किलोमीटर के क्षेत्र को प्रभावित तथा 9 किमी क्षेत्र को सर्विलांस जोन घोषित कर दिया है।
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष के दावे की पुष्टि नहीं करता है। उन्होंने कहा कि लंपी वायरस और चीते एक जगह से आए हैं और उन्होंने उस जगह का नाम नाइजीरिया बताया। कूनो नेशनल पार्क के चीते नाइजीरिया से नहीं बल्कि नामीबिया से लाए गए हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |