
Dakhal News

बालिकाओं को अपराधों के रोकथाम को लेकर दी जानकारी
छिंदवाड़ा में पुलिस चेतना अभियान पखवाड़ा मना रही है जिसमे मानव दुव्यर्वहार, महिला और बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों की रोकथाम की जानकारी दी गई अभियान के तहत पुलिस स्कूलों में जाकर संगोष्ठी आयोजित कर छात्राओं को समझाइश दे कर उन्हें जागरूक कर रही है
परासिया में पुलिस चेतना अभियान के तहत स्कूली छात्राओं को स्कूल जाकर अपराधों के संबंधित जानकारी दे रही है यह अभियान एक सप्ताह तक चलेगा एस डी ओ पी के साथ थाना प्रभारी ने यूनिक कॉलेज और कन्या शाला चांदामेटा में जाकर संगोष्ठी आयोजित की जहाँ उन्होंने अपराधों के सम्बंधित सभी को जानकारी दी इसके साथ ही महिलाओं और बालिकाओं अपराधों से रोकथाम के उपाय बताएं उन्होंने कहा बालिकाओं को निडर रहने की जरूरत है और अगर जरूरत पड़े तो पुलिस को सूचना दें।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |