
Dakhal News

कांग्रेसी आतंकवादी संगठनों की समर्थक
भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आतंकी संगठन PFI को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा उन्होंने कहा की जो टुकड़े टुकड़े गैंग का समर्थन करते हैं जिनकी मंशा भारत के टुकड़े करने की हो वो भारत जोड़ने का ढोंग न करे कांग्रेसी आतंकवादी संगठनों का समर्थन कर उनका मनोबल बढ़ाते हैं।
सांसद प्रज्ञा ने कांग्रेस को अड़े हाथों लेते हुए कहा की उनका संगठन उन से नहीं संभाला जा रहा हैजिनसे उनका संगठन नहीं जुड़ पा रहा वो हमारे भारत को क्या जोड़ेंगे भारत के टुकड़े - टुकड़े करने वाले लोगों का भारत जोड़ो के नारे लगाना एकदम बेईमानी है और इन बेईमान लोगों को हम कभी बर्दाश्त नहीं करते उन्होंने कहा की PFI प्रमाण है जो हत्याएं हुई है उनका और आतंकवाद का कनेक्शन है उनके लोग उज्जैन इंदौर तक पकडे गए है...PFI के लोगों ने पूरे देश में हंगामा मचा रखा है अगर ये लोग नहीं सुधरे तो उन पर आजीवन प्रतिबंध लगाया जाए भारत में PFI और आतंकवाद जैसी गतिविधियों को नहीं स्वीकारा जायेगा।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |