Patrakar Priyanshi Chaturvedi
उज्जैन में भारत जोड़ो यात्रा में होंगी शामिल, 16 दिन एमपी में रहेगी भारत जोड़ो यात्रा
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन पहुंचेगी जिसमे कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा भी शामिल होंगी वहीं सोनिया गांधी के मध्य प्रदेश आने की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अलग ही उत्साह देखने को मिला है।
कांग्रेस की अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी मध्यप्रदेश आएँगी जहाँ वे इंदौर और उज्जैन से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती हैं उनके साथ प्रियंका वाड्रा भी अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश प्रभारी पीसी शर्मा ने कहा कि सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा के आने के संकेत मिले हैं उनके आने से नई ताकत मध्य प्रदेश को मिलेगी उन्होंने कहा 2023 में 114 नहीं 174 सीटें जीतकर कांग्रेस की सरकार बनेगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |