
Dakhal News

योजनाओं की जानकारी के साथ समस्याओं का निराकरण
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत ग्राम पंचायत सिद्दीकगंज में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी इस दौरान लोगों की समस्याओं को सुना गया और उन का निराकरण भी किया गया।
सिद्दीकगंज में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह ने ग्राम वासियों को योजनाओं की जानकारी दी उन्होंने संबल योजना ,प्रधानमंत्री आवास, दिव्यांग पेंशन , विधवा पेंशन आदि योजनाओं के बारे में बताया उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण भी किया इस दौरान लाडली लक्ष्मी योजनाओं के प्रमाण पत्र और गैस कनेक्शन वितरित किए गए जिसके बाद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिद्धि गंज इको क्लब ने पौधरोपण किया इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |