भगवान श्री राम की स्मृतियों को बचाने के लिए पदयात्रा

नारायण त्रिपाठी ने की सभी से साथ आने की अपील

भगवान श्री राम की स्मृतियों को बचाने  के लिए  मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने पदयात्रा शुरू की है यह पदयात्रा तीन दिनों तक चलेगी इस मौके पर उन्होंने सभी धर्म प्रेमियों से यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है। 

मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी अक्सर धर्म और समाज के प्रति जागरूक दिखाई देते हैं कई बार अपने क्षेत्र के लिए सामाजिक मुद्दे उठा चुके नारायण त्रिपाठी ने अब पदयात्रा शुरू की है यह पद यात्रा अब धर्म को लेकर है प्रभु श्री राम की कर्मभूमि भगवान कामतानाथ की धरा को उत्खनन कारियो से बचाने और उनकी स्मृतियों को जीवंत रखने के लिए  मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी तीन दिवसीय पदयात्रा पर निकले हैं इस दौरान उन्होंने धर्मावलंबियों ,साधु संतों से आग्रह किया है कि वे भी इस  मुहीम को अपना आशीर्वाद दें  और मुहीम में शामिल होकर इसे  सफल बनायें श्री राम की कर्म भूमि को बचाएं। 

 

Dakhal News 26 September 2022

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.