Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पुलिस को लगातार मिल रही थी शिकायत
छतरपुर पुलिस ने जिला अस्पताल में छापामार कार्रवाई करते हुए कुछ दलालों को पकड़ा है पुलिस को लगातार असामाजिक तत्वों के जमावड़े और अवैध वसूली की खबर मिल रही थी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी सचिन शर्मा के निर्देशन में डीएसपी शशांक जैन की टीम ने जिला अस्पताल में छापामार कार्रवाई की और लगभग 1 दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस को लगातार मिल रही शिकायत के बाद गुप्त रूप से एक अभियान चलाया गया पुलिस ने कार्रवाई से एक घंटा पहले मरीज बनकर अस्पताल की रेकी की और उसके बाद दबिश देकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |