Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राहुल गांधी या गैर गांधी को लेकर चल रही बहस के बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बड़ी बात कही है। दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा है कि राहुल गांधी को किसी पद की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि गांधी जी किसी पद पर नहीं थे लेकिन उन्होंने पूरे देश को दिशा दी। राहुल गांधी की ओर से नाव वाली तस्वीर करते हुए 'पतवार संभालने' की बात लिखने को लेकर शुरू हुई अटकलों पर जवाब देते हुए दिग्विजय ने कहा कि पतवार का मतलब पार्टी का पतवार रखना नहीं है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |