Patrakar Priyanshi Chaturvedi
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि मुम्बई में लोग दो अक्तूबर से हिन्दू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे क्लिनिक और पॉली क्लिनिक के माध्यम से नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। श्री शिंदे ने कहा कि मुम्बई में कुल 227 नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा केन्द्र खोले जाएंगे और दो अक्तूबर को पहले चरण में पचास केन्द्र शुरू किए जाएंगे। इन केन्द्रों में लगभग 139 प्रकार की चिकित्सा जांचें नि:शुल्क होंगी। यह पॉली क्लिनिक सुबह 7 बजे से दोपहर दो बजे और दोपहर 3 बजे से रात दस बजे तक काम करेंगे। इनका संचालन बृहन मुम्बई नगर निगम करेगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |