Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कंपनी के प्रोडक्ट्स के बारे में दी गई जानकारी
देश की बहुप्रतिष्ठित कंपनी सकरनी प्लास्टर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में अपने व्यापार का आगाज किया है एक समारोह में कंपनी के प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी दी गई इस दौरान शहर के सभी प्रतिष्ठित बिल्डर एवं कंपनी से जुड़े डीलर-रिटेलर मौजूद रहे
भोपाल में प्रतिष्ठित कंपनी सकरनी प्लास्टर इंडिया प्रा. लि. ने डीलर रिटेलर मीट का आयोजन भोपाल में किया जिसमे कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अशोक गुप्ता सभी का स्वागत फूल माला से किया इस मौके पर गुप्ता ने उनके 43 वर्षों के कठिन परिश्रम , दृढ़ निश्चयी स्वभाव और अनुभव को साझा किया साथ ही कंपनी के सभी प्रोडक्ट की विस्तारपूर्वक जानकारी दी जिसमे उन्होंने प्लांट में उत्पादित प्रोडक्ट की निर्माण विधि में उच्च क्वालिटी के बारे में बताया और निर्माण में उपयोग कच्चे माल की जानकारी विस्तृत रूप से दी सभा में शहर के सभी प्रतिष्ठित बिल्डर एवं कंपनी से जुड़े डीलर-रिटेलर शामिल हुए जिन्होंने सकरनी कंपनी पर रुचि दिखाई वहीं अशोक गुप्ता ने अधिकृत विक्रेता बंधुओ को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |