भारत जोड़ो कांग्रेस छोड़ो यात्रा में तब्दील

कमलनाथ करते हैं जैकलीन पर खर्च

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी के लीटर वाले बयान पर तंज कस्ते हुए कहा कि राहुल गांधी की जब मध्यप्रदेश में यात्रा आएगी... तब यह देखना होगा कितने लीटर चलेगी आज राहुल गांधी गुजरात यात्रा पर जा रहे हैं और आज ही गुजरात युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है...

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब कांग्रेस छोड़ो यात्रा में बदल गई है

नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ को आड़े हाथों लेते हुए कहा की हमारे मुख्यमंत्री खर्चा कर रहे हैं तो शिक्षकों के बीच सिर झुका कर और उनके सम्मान पर कर रहे हैं  जैकलिन के ऊपर खर्च नहीं कर रहे हैं  वहीं केजरीवाल पर उन्होंने कहा की अरविंद केजरीवाल बड़े नेता हैं मुख्यमंत्री हैं, पर गीता का श्लोक भी जिस व्यक्ति को नहीं याद होगा और सुदर्शन चक्र धारी से झाड़ू की तुलना करना गलत है...उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस के बड़े नेता क्षेत्र में जा नहीं पाते उनके पास सोशल मीडिया ही बचता है सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात जनता के बीच पहुंचाना चाहते हैं पर ऐसे नहीं चलेगा जनता के बीच जाना पड़ेगा 

पोषण आहार घोटाले मामले पर मिश्रा ने कहा कि सीएजी की रिपोर्ट राय होती है अंतिम निर्णय नहीं होता अकाउंट कमेटी अंतिम निर्णय करती है कभी कभी विधानसभा की लोक लेखा समिति के पास भी मामला जांच के लिए जाता है सागर सीरियल किलर पर उन्होंने कहा गोवा पुलिस से भी संपर्क में हैं जानकारी जुटाई जा रही है बीजेपी की बैठक पर गृहमंत्री ने कहा यह बदलाव के लिए बैठक नहीं थी विकास और जनता से सीधे संवाद करना बीजेपी का मूल मंत्र है

Dakhal News 5 September 2022

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.