
Dakhal News

मौसम में भी तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है. केंद्रीय मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिसमें मध्यप्रदेश औऱ छत्तीसगढ़ भी शामिल है. बता दें कि मानसून सीजन 30 सितंबर तक माना जाता है ऐसे में आने वाले दिनों में अभी आगे अच्छी बारिश होने के पूरे आसार है.
मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिम बंगाल, सिक्किम, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में कहीं भारी तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। देश के उत्तर पश्चिमी व मध्य भाग में इन दिनों मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं। मानसून की द्रोणिका हिमालय की तराई में पहुंच गई है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मानसून 2022 अलविदा हो रहा है। बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में फिलहाल कोई नया सिस्टम बनता नहीं दिख रहा है। हालांकि एक द्रोणिका तमिलनाडु से लेकर मध्य प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा तक बनी हुई है। इसके असर से कुछेक राज्यों में भारी से मध्यम बारिश हो सकती है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |