Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बिहार में रिमझिम बारिश
तेज धूप और उमस वाली गर्मी का सामना कर रहे बिहार वासियों को उस वक्त राहत मिली जब सोमवार को आधी रात के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में रिमझिम से मध्यम दर्जे तक की बारिश हुई. इसका असर मंगलवार 30 अगस्त 2022 को सुबह में भी देखा गया. सुबह प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे. देर रात बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बिहार में आने वाले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है. ऐसे में धान की रोपाई करने वाले किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है. दूसरी तरफ, गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के चलते सूबे के कई हिस्से बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं. बेगूसराय, मुंगेर जैसे जिलों के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है. उत्तरी बिहार में भी नदियां उफान पर हैं. आने वाले कुछ दिनों में गंगा नदी के जलस्तर में और वृद्धि होने की बात कही गई है. यदि ऐसा हुआ तो हालात और खराब हो सकते हैं.
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |