Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पानी में एंबुलेंस नदी के दूसरे पार नही जा सकी
बारिश ने मध्यप्रदेश में किये गए विकास के दावों की पोल खोल दी है सारा सिस्टम करप्शन की भेंट चढ़ा नजर आता है पुल पुलिया ऐसे बने हैं कि बारिश में उनसे निकलपाना असम्भव हो जाता है मनासा के रावतपुरा में जब हालात ऐसे ही विषम हो गए तो एक गर्भवती महिला को जेसीबी मशीन में बैठकर नदी पार करवाना पड़ी ये तस्वीर विकास के दावों पर एक करारा तमाचा है मनासा के रावतपुरा के समीप बनी पुलिया पर नदी का पानी आने से मंगलवार को आवगमन बाधित रहा ऐसी विषम स्थिति में बेसदा गांव की 30 वर्षीय गीता बाई गुर्जर को प्रसव के लिए मानसा अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन पुलिया पर पानी अधिक होने से एंबुलेंस नदी के उस पार घंटों खड़ी रही विषम हालातों में जेसीबी में बिठाकर गर्भवती महिला को पुलिया से निकाला गया दूसरे किनारे पर खड़ी एंबुलेंस से उसे अस्पताल लाया गया जहाँ से गर्भवती महिला को जिला चिकित्सालय भेजा गया इस मामले के सामने आने के बाद विधायक मारु ने पानी कम होने पर प्रशासन को जल्द पुलिया मरम्मत करने के निर्देश दिए
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |